ऊसर बंजर तथा पुश्तैनी जमीन पर दबंगों का अवैध कब्जा, पुलिस-प्रशासन की चुप्पी से पीड़ित दर-दर भटकने को मजबूर

Spread the love

जलालपुर अंबेडकर नगर।
नेवादा बाजार क्षेत्र के थाना जैतपुर अंतर्गत ग्राम सभा दौलताबाद की राजभर बस्ती में दबंगों द्वारा एक गरीब परिवार की पुश्तैनी आबादी व ऊसर बंजर भूमि पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। यह विवाद गारोपुर प्राइमरी स्कूल के सामने स्थित ऊसर व बंजर भूमि से जुड़ा है, जहां बाबूराम, गुलाब, सीताराम व बलिराम (पुत्रगण निहोरी) नामक दबंगों द्वारा मात्र 2 विश्वा भूमि की आड़ में पीड़ित की पुश्तैनी जमीन और ऊसर बंजर भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है।

पीड़ित का आरोप है कि उक्त कब्जा स्थानीय पुलिस व राजस्व विभाग की मिलीभगत से कराया जा रहा है। दबंगों द्वारा पीड़ित की भूमि व ऊसर बंजर भूमि पर ईंट, मोरंग व अन्य निर्माण सामग्री गिराकर अवैध निर्माण की तैयारी की जा रही है। जबकि यह भूमि न्यायालय सिविल ज्यूडिशियल जज, अंबेडकर नगर में विचाराधीन है, जिसकी अगली सुनवाई 9 मई 2025 को नियत है।

इसके बावजूद न तो पुलिस कार्रवाई कर रही है और न ही राजस्व विभाग हस्तक्षेप कर रहा है। उल्टा, पीड़ित को ही धमकाया जा रहा है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़ित द्वारा उपजिलाधिकारी जलालपुर से लेकर जिला अधिकारी अंबेडकर नगर तक शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

पीड़ित का कहना है कि प्रशासनिक उदासीनता और दबंगों की सत्ता संरक्षण की वजह से वह अपने ही घर व जमीन से बेदखल किए जाने के कगार पर पहुंच गया है। ऐसे में वह न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया, तो यह एक नजीर बन जाएगा कि किस तरह दबंगई और तंत्र की मिलीभगत से आम नागरिकों की जमीनें निगल ली जाती हैं।

अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और पीड़ित को कब तक न्याय मिल पाता है?


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *