पुलिस ने वांछित आरोपी को भेजा जेल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जैतपुर पुलिस ने एक महीने से फरार चल रहे एससी-एसटी एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पंकज यादव को रामगढ़ पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा गया।घटना 14 अप्रैल 2024 की है। मटिही निवासी अक्षय कुमार अपने भाई अविनाश और एक अन्य युवक के साथ नारायणपुर छावनी के पूर्व स्थित पेट्रोल पंप जा रहे थे।

इसी दौरान ओम प्रकाश यादव, पंकज यादव, शिवम यादव और विपुल यादव ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और मारपीट में अक्षय कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सभी आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए आरोपी पंकज यादव को न्यायालय में पेश किया गया है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *