भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेना के सम्मान में जय हिंद और भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद की गगन भेदी नारे लगाते हुए निकाला तिरंगा यात्रा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।शनिवार को आपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना की अदम्य साहस और शौर्य के सम्मान में भाजपा नेतृत्व के निर्देशन में मुख्य अतिथि प्रदेश के अल्प संख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं तिरंगा यात्रा जिला संयोजक डॉ राना रणधीर सिंह के संयोजन में विधान परिषद सदस्य डॉ हरिओम पाण्डेय पाण्डेय,विधायक धर्म राज निषाद के साथ जिला मुख्यालय के शहजादपुर स्थित तिरंगा तिराहे से संघतिया तिराहे तक हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेना के सम्मान में जय हिंद और भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद की गगन भेदी नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाला।


यात्रा की शुभारम्भ के पूर्व तिरंगा तिराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अल्प संख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने वीर सैनिकों का देश विरोधी देश और आतंकियों की कमर तोड़ने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के वीर सैनिकों की पराक्रम और अदम्य साहस ने पाकिस्तानी संरक्षण में पल रहे आतंकी मुख्यालयों पर हमला कर धराशाई कर दिया।कहा कि देश के महिलाओं की सिंदूर को मिटाने वाले आतंकियों को देश के सैनिकों द्वारा ढूंढ कर मौत के घाट उतारा जा रहा है। कहा कि भाजपा देश के वीर सैनिकों की सम्मान में वार्ड और ग्राम पंचायत स्तर तक सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल रही है।


भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि हमारे देश की नभ,जल और वायु सेना के पराक्रम को विश्व देख चुका है। कहा कि भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान पर अल्प समय की प्रहार से उसे घुटनों के बल पर ला दिया।पाकिस्तान ने अपनी बरबादी से घबड़ा कर स्वयं सीज फायर की गुहार लगाया।
जिला कार्यालय अटल भवन में पुण्य श्लोक महारानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान की कार्यशाला भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता एवं अभियान संयोजक सुमन पाण्डेय की संचालन में जिला कार्यशाला सम्पन्न हुई।


तिरंगा यात्रा और जिला कार्यालय अटल भवन में हुई बैठक मुख्य रूप से पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,त्रिवेणी राम, मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,डॉ रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव, सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,विद्यावती राजभर,ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा मौसम,प्रतिनिधि आनंद वर्मा,अभिषेक सिंह सिंटू,विनय पाण्डेय,के के मिश्र,दीपक त्रिपाठी,मनोज गुप्ता,चेयर मैन ओमकार गुप्ता,राजकुमार सेठ,डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह,सतपाल पटेल, जावेद मलिक,शाहिद अंसारी,नंद कुमार तिवारी राना,अमित पाण्डेय,दुर्गा प्रसाद तिवारी,वीरेंद्र वर्मा,राम किशोर राजभर,अंजू पाण्डेय,सुनीता चौहान,गौरव श्रीवास्तव, राम धनी सोनकर,शशि द्विवेदी,पंकज प्रजापति,सर्वेश प्रताप सिंह, सरिता निषाद आदि शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *