हॉर्न बजाने पर कहर बनकर टूटे दबंगों ने भाई बहन पर किया जानलेवा हमला पुलिस की भूमिका संदिग्ध

Spread the love

नगर बस्ती । मदारपुर गांव में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई गई बता दें कि हॉर्न बजाने की घटना ने तीन लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है दबंगों के झुंड ने बाइक सवार दो भाइयों और उनकी बहन पर बेरहमी से हमला कर दिया जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए । आपको बताते चलें कि इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है पुलिस की शुरुआती निष्क्रियता ने भी पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं हालांकि सीओ के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई शुरू हुई।

आपको बताते चलें कि नगर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में अरबाज और मोहब्बत अली बाइक से जा रहे थे रास्ते में उन्होंने साइड के लिए हॉर्न बजा दिया जिस पर सात दबंग जैद, जमशेद, शाहबाज, रहमान, सहाना, निदा और शबा भड़क गए दबंगों ने बाइक रोककर गाली-गलौज शुरू की और लोहे के पंच व धारदार हथियारों से हमला कर दिया दोनों भाइयों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वे खून से लथपथ हो गए बचाने आई उनकी बहन शकीना को भी नहीं बख्शा गया । बता दें कि घायल अवस्था में पीड़ित नगर थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की घंटों बाद सीओ प्रदीप त्रिपाठी के सख्त निर्देश पर पुलिस हरकत में आई और सातों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गई ।

बता दें कि पीड़ितों का इलाज जारी है लेकिन पुलिस की शुरुआती लापरवाही ने स्थानीय लोगों में नाराजगी पैदा कर दी है मदारपुर और आसपास के इलाकों में इस घटना से डर का माहौल है लोग दबंगों की बेखौफ गुंडागर्दी से आक्रोशित हैं स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए यह घटना जिले में कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ी कर रही है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *