संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव हत्या की जताई जा रही आशंका

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।थाना कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के अंतर्गत अरिया निवासी घनश्याम पुत्र स्वर्गीय राम सुभग (33) का अरिया चौकी के अंतर्गत इस्माईलपुर नहर पानी टंकी दोहरीपुर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का कहना है कि घनश्याम जमालापुर थाना कोतवाली टांडा निवासी सूबेदार वर्मा ठेकेदार के साथ गिट्टी ढलाई मशीन पर काम करता था। और मंगलवार को रात्री लगभग 9.30 बजे आदिपुर गांव से काम करके वापस लौटते समय ढलाई मशीन ट्रैक्टर के साथ बैठ कर घर की तरफ आ रहा था।

उसी उपरांत सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राज बख्श सिंह महाविद्यालय के पास कहीं रास्ते में गिर गया और उसी ट्रैक्टर पर बैठा साथ काम करने वाला व्यक्ति अरिया निवासी राजू मधेशिया ने ट्रैक्टर चालक को बोला कि घनश्याम गिर गया है लेकिन किसी ने सुना नहीं हालांकि कुछ दूर जाने बाद वापस लौटे ठेकेदार सूबेदार वर्मा ने अपने निजी मोटरसाइकिल पर घनश्याम को लाद कर दोहरीपुर के पास पानी टंकी के समीप रात्रि में रखकर भाग गया। बुधवार की सुबह जब घनश्याम की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला तो परिजनों में हड़कंप मच गया। उक्त बातें साथ काम करने वाला व्यक्ति राजू ने घटना की जानकारी दी ।

घटना की सूचना जब कोतवाली पुलिस अकबरपुर को मिली तो आनन फानन में शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक परिजनों के द्वारा तहरीर नहीं दी गई थी। अकबरपुर कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *