प्रभारी,युवा कल्याण एवं खेल राज्य मंत्री ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सफलता पर की चर्चा

Spread the love

अंबेडकर नगर ÷ बुधवार को जिले में आए जिला प्रभारी,युवा कल्याण एवं खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जिला मुख्यालय स्थित न्यू सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में बैठक किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक भी हुई।
प्रभारी मंत्री ने जिले के जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ न्यू सर्किट हाउस में बैठक कर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि कार्यक्रमों की सफलता भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा और परिश्रम पर निर्भर करता है। भाजपा कार्यकर्ता संगठन के दिशा निर्देशन में शत प्रतिशत कार्यक्रमों को पूर्ण करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुझाए गए जनहित के कार्यों और समस्याओं का समाधान के लिए तत्समय ही उपस्थित जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को संदर्भित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा सुझाए जाने वाले समस्याओं का समाधान अधिकारी तत्परता से करें यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी हैं। भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बातों को गम्भीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनके मान सम्मान से साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी मंत्री के साथ हुई बैठक में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पशु आश्रय निर्माण,किसानों को होने वाले बीज वितरण,नगर पालिका टांडा में भाजपा सभासदों द्वारा सुझाए जाने वाले कार्यों को सूची में शामिल नहीं करने,जिले में निष्क्रिय पड़े युवक मंगल दल की समितियों को सक्रिय करने,बिजली विभाग द्वारा छोटे किसानों के उत्पीड़न और विद्युत वितरण में अनियमितता,पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुझाए जाने वाले कार्यों की अनदेखी की बात बैठक में रखते हुए उसके समाधान का अनुरोध किया गया।


बैठक में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डॉ हरिओम पाण्डेय,पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय,विधायक धर्म राज निषाद,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,संजू देवी,अनीता कमल,जय राम विमल, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह,नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह,ओमकार गुप्ता,मनोज मिश्र,डॉ रजनीश सिंह,सुमन पाण्डेय,दिलीप पटेल देव,सुरेश कन्नौजिया,संजय सिंह,विनय पाण्डेय,डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह,सतपाल पटेल,दुर्गा प्रसाद तिवारी,अमर नाथ सिंह,कुलदीप सिंह,केशव प्रसाद श्रीवास्तव सहित मण्डल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *