महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर 1 से 5 में बदहाली, शौचालयों में गंदगी से मरीज परेशान

Spread the love

अम्बेडकर नगर।
स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र माने जाने वाले महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर की हालत खुद ही बीमार होती जा रही है। विशेष रूप से वार्ड नंबर 1 से 5 तक का नज़ारा ऐसा है कि वहां इलाज के लिए भर्ती हुए मरीज अब गंदगी और दुर्गंध से दोहरी मार झेल रहे हैं।
शौचालयों की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि वहां जाना किसी सजा से कम नहीं लगता। गंदगी, पानी की कमी और चारों ओर फैली बदबू ने मरीजों की तबीयत को और बिगाड़ दिया है। संक्रमण फैलने का खतरा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, लेकिन अस्पताल प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है।


“ऐसे तो यहां जो आएगा वह और बीमार होकर रह जाएगा,” यह कहना है एक मरीज के परिजन का खुद यह दुर्दशा देखी है।
मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि कई दिनों से सफाई नहीं हुई है न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी हालात का जायजा लेने आता है।
जब इस संबंध में अस्पताल प्रशासन से संपर्क किया गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

सवाल यह उठता है कि जब एक मेडिकल कॉलेज में ऐसी अव्यवस्था है, तो जिले के अन्य अस्पतालों की स्थिति कितनी भयावह होगी — इसका अनुमान लगाना मुश्किल नहीं। मरीजों और तीमारदारों ने मिडिया के माध्यम से जिला प्रशासन से इस स्थिति पर तुरंत संज्ञान लेने की अपील की है। लोगों की मांग है कि मेडिकल कॉलेज में साफ-सफाई, नियमित निरीक्षण और मानवीय सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
अब देखना यह है कि प्रशासन कब जागता है और मेडिकल कॉलेज की बिगड़ती हालत पर मरहम लगाने का काम शुरू होता है या नहीं।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *