समारोह पूर्वक हुआ समर कैंप का समापन

Spread the love

प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।कटेहरी खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रिया पाठक ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रथम बार प्रदेश के समस्त परिषदीय कंपोजिट व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समर कैंप का शुभारंभ 21 मई को किया गया था। जिसका आज 10 जून को समारोह पूर्वक समापन किया गया।विकासखंड के कुल 52 विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी कटेहरी प्रिया पाठक के नेतृत्व में किया गया था।

उन्होंने बताया कि शिक्षा क्षेत्र के 52 विद्यालयों में 21 मई से समर कैंप का शुभारंभ किया गया था जिसका समारोह पूर्वक 10 जून को समापन किया गया। उक्त कैंप में 78% नौनिहालों ने प्रतिभा किया।उन्होंने बताया कि समापन के अवसर पर कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में बच्चों तथा अभिभावकों का फीडबैक लिया गया।इस दौरान बच्चों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।कैंप के दौरान बच्चों को चित्रकला,नृत्य,योग,सामान्य ज्ञान कंप्यूटर के विषय में तथा व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी प्रिया पाठक ने समापन के दौरान सभी को अपना भरपूर सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।


Spread the love

Related Posts

होली पर्व पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर आपात स्थिति में तुरंत डायल करें 108,

Spread the love

Spread the loveमहिलाओं व बच्चों के लिए 102 सेवा उपलब्ध अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।होली पर्व को देखते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के…


Spread the love

सड़क दुर्घटना में शहीद सीआरपीएफ जवान विनय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Spread the love

Spread the love14 वर्षीय बेटे अंश ने दी मुखाग्नि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।झारखंड में 106 रैपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *