बेटी को भगाने में सहयोग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने छोड़ा

Spread the love

मां ने रंगे हाथ आरोपियों को बेटी को मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले जाते समय रास्ते में था पकड़वाया

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। भीटी पुलिस ने नाबालिक बेटी को भागने में सहयोग देने वाले दो लड़कों को रंगे हाथ पकड़ने के बाद छोड़ दिया है। साथ ही सुलह समझौता करने का भी दबाव सामने आ रहा है। पूरा मामला भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है।


पीड़िता मां का आरोप है कि उसकी नाबालिक बेटी पूजा काल्पनिक नाम को बीते 7 जून की सुबह करीब 10 बजे बहला फुसलाकर भगा ले गए दिन भर बेटी को ढूंढती रही। आरोपी युवक नंदू के पास मां दिन भर फोन करती रही लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। शाम को आरोपी युवक फोन उठाकर उसकी लड़की से फोन कॉन्फ्रेंस कर बात कराया।

आरोपी युवक के घर पहुंच कर पीड़िता मां ने उसे डरवाया तब जाकर उसने लड़की के बारे में बताया। पीड़िता मां अपने पति, आरोपी युवक व पुलिस के साथ ढूंढने निकली तो गोसाईगंज बाजार के पास पुल पर उसकी लड़की को दो युवक मोटरसाइकिल पर बैठाकर गोसाईगंज बाजार की तरफ ले जा रहे थे जिसे गमछे से ढके हुए थे। ताकि कोई उसे पहचान न सके।

ततसमय पुलिस ने लड़की सहित तीनों आरोपी को भीटी थाने लाई थी। दो दिन थाने पर रखने के बाद प्रांजल निषाद, नौशाद निषाद निवासी दिलावरपुर जिनके द्वारा लड़की को गाड़ी पर बैठा कर गोसाईगंज ले जाया जा रहा था उन्हें छोड़ दिया गया मुख्य आरोपी नंदू को ही केवल थाने पर रखा गया है। जिसकी चर्चा क्षेत्र में जोरों से हो रही है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *