अन्नावा बाजार में अतिक्रमण का तांडव: प्रशासनिक उदासीनता से जनसुरक्षा पर संकट

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।कटेहरी ब्लॉक अंतर्गत अन्नाव बाजार की मुख्य सड़कअयोध्या-अकबरपुर हाईवे आज अराजकता और अतिक्रमण का प्रतीक बन गई है। सड़क किनारे ठेले, अस्थायी दुकानें और मनमानी पार्किंग के चलते यहाँ रोजाना यातायात बाधित हो रहा है। हालत यह है कि दोपहिया क्या, पैदल चलना भी जोखिम से खाली नहीं।

प्रशासन की चुप्पी से बढ़ा खतरा

स्थानीय प्रशासन की लगातार चेतावनियों और निरीक्षणों के बावजूद अतिक्रमणकारी बेखौफ हैं। कई बार अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, मगर उसका असर सिर्फ कुछ घंटों तक ही रहता है। अगले ही दिन वही ठेले, वही दुकानें फिर सड़क पर कब्जा कर लेती हैं।

दुर्घटना का न्योता बन चुका है बाजार

सड़क की चौड़ाई अतिक्रमण की वजह से इस कदर घट चुकी है कि जरा सी लापरवाही बड़े हादसे को जन्म दे सकती है। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं खासकर सबसे ज्यादा परेशान हैं। ट्रैक्टर, ट्रक और तेज़ रफ्तार गाड़ियाँ बाजार के बीचोंबीच से गुजरती हैं, जिससे कभी भी जानलेवा हादसा हो सकता है।

स्थानीयों ने खोली प्रशासन की पोल

एक स्थानीय दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर कहा यहां अधिकारी आते हैं, फोटो खिंचवाते हैं और चले जाते हैं। कभी कार्रवाई हुई भी तो दो-तीन घंटे में सब कुछ फिर पहले जैसा हो जाता है। ये महज़ दिखावा है, समस्या का समाधान नहीं।

जनहित में उठी मांग: स्थायी कार्रवाई हो

स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने कटेहरी ब्लॉक प्रशासन, जिला अधिकारी और यातायात विभाग से मांग की है कि अन्नाव बाजार को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। केवल चेतावनी नहीं, अब ठोस एक्शन की जरूरत है।


Spread the love

Related Posts

मां की प्रथम पुण्यतिथि पर रोपे पीपल और बरगद के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

Spread the loveशारदा चैरिटेबल ट्रस्ट ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। शारदा देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार, 31…


Spread the love

टाण्डा में बिजली विभाग के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, धरने पर बैठे विधायक राममूर्ति वर्मा

Spread the love

Spread the loveबुनकरों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरी सपा; विधायक बोले—जनता के उत्पीड़न की शिकायत मिली तो चुप नहीं बैठेंगे, अधिकारियों के पहुंचते ही हुआ समाधान अवधी खबर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *