अंबेडकरनगर! संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जनपद के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुपुर गांव में एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की पहचान मंजू गौड़ पुत्री शिवशंकर गौड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 3 बजे मंजू ने अज्ञात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।


परिजनों द्वारा आनन-फानन में सरकारी एंबुलेंस की सहायता से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अहिरौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर ही घटना की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल रघुपुर गांव की यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *