पंचायत भवन पर ताला, ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
अकबरपुर विकास खंड के सिकंदरपुर गांव में पंचायत भवन लगातार बंद रहने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पंचायत भवन पर ताला लटके रहने के कारण गाँव के लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेजों के लिए कई बार जनसेवा केंद्र और ब्लॉक कार्यालय तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

ग्रामीणों का आक्रोश: समय और पैसा दोनों हो रहा बर्बाद

गांव के बुजुर्ग और महिलाएं खासतौर पर इस समस्या से परेशान हैं। उनका कहना है कि कई बार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें बार-बार ब्लॉक कार्यालय आना पड़ता है, जिससे उनका समय और मेहनत दोनों व्यर्थ हो जाती है।

जिम्मेदार अधिकारियों से अनुरोध – पंचायत भवन को नियमित खोलें

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई है कि पंचायत भवन को नियमित रूप से खुलवाया जाए। गांव में ही सभी जरूरी सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। ताकि ग्रामीणों को अपने दस्तावेजों और योजनाओं के लिए दूर-दूर न जाना पड़े।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *