महिला के जबरन गर्भपात का सनसनीखेज मामला, पति व डॉक्टर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब्दुर्रहमान फरार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जनपद के हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भूलेपुर से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के साथ जबरन गर्भपात कराए जाने की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है।
पीड़िता के अनुसार, अब्दुर्रहमान और उसका पुत्र समद उसे धोखे से अपने घर बुलाकर जबरन गर्भपात करा दिया। इस अमानवीय कृत्य में स्थानीय निजी चिकित्सक डॉ. गीता मौर्या की संलिप्तता भी सामने आई है।

त्वरित कार्रवाई में दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी फरार

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने समद (पति) और डॉ. गीता मौर्या को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन मुख्य आरोपी अब्दुर्रहमान और उसका सहयोगी सऊद उर्फ लारा अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

शातिर हैं आरोपी, ज़मीन कब्जाने और फर्जीवाड़े का लंबा इतिहास

ग्रामवासियों के अनुसार, अब्दुर्रहमान और सऊद उर्फ लारा इलाके के कुख्यात और विवादित चेहरे हैं। इन पर पहले भी जमीन कब्जाने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन दोनों के खिलाफ कई बार हंसवर थाने में शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन पुलिस ने अब तक सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिलाई है।

पुलिस भी बेबस है” – खुलेआम चुनौती दे रहा आरोपी!

चौंकाने वाली बात यह है कि सऊद उर्फ लारा खुलेआम गांव में दावा करता फिर रहा है कि उसके रसूख के आगे पुलिस भी कुछ नहीं कर सकती। इस तरह की बयानबाजी ने गांव में डर और आक्रोश दोनों का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।डर का माहौल खत्म कर कानून का राज स्थापित किया जाए। स्थायी रूप से ऐसे शातिर अपराधियों की गतिविधियों पर रोक लगे।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *