शिक्षा जगत को बड़ा झटका! प्राचार्य हरीराम यादव का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जनपद के शिक्षाक्षेत्र से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज, हंसवर के पूर्व प्रधानाचार्य एवं बिहारी लाल स्मारक महाविद्यालय, न्योरी के वर्तमान प्राचार्य हरीराम यादव का आकस्मिक निधन हो गया।

उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शिक्षा जगत ने एक ऐसा समर्पित, अनुशासित और छात्रों के हित में जीवन भर कार्य करने वाला व्यक्तित्व खो दिया, जिसकी भरपाई लंबे समय तक नहीं हो सकेगी। प्राचार्य हरीराम यादव ने अपनी सेवा के दौरान शिक्षा को समाज तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ-साथ सहकर्मियों के बीच भी एक आदर्श शिक्षक और प्रशासक की पहचान बनाई थी।


उनके निधन की सूचना पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्रों व समाजसेवियों ने गहरा दुख व्यक्त किया और उनके परिवार को इस कठिन समय में संवेदना प्रकट की। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *