साइबर क्राइम थाना की तत्परता! ठगी की रकम वापस, जागरूकता अभियान का दिखा असर

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जनपद अंबेडकरनगर में साइबर ठगी के मामलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना ने ग्राम कृष्णा नगर कॉलोनी, दोस्तपुर रोड निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता के खाते से ठगी गई 37,728 रुपए की राशि वापस कराकर एक बड़ी राहत दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत की गई, जिसमें साइबर अपराध के शिकार लोगों को त्वरित न्याय और सहायता मुहैया कराई जा रही है।

रिश्तेदार बनकर की गई थी ठगी, NCRP पोर्टल पर की गई शिकायत

पीड़ित प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि उनसे एक व्यक्ति ने खुद को रिश्तेदार बताकर धोखे से बैंकिंग जानकारी हासिल की और उनके खाते से 37,728 रुपए की रकम निकाल ली। इसके बाद उन्होंने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम थाना की टीम ने सक्रियता दिखाई और समय रहते आवश्यक डिजिटल कार्रवाई करते हुए पूरी राशि सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस कराई।


इस सफलता पर प्रदीप गुप्ता और उनके परिवार ने साइबर सेल की टीम का आभार व्यक्त करते हुए इसे एक भरोसेमंद और संवेदनशील पुलिसिंग का उदाहरण बताया। इस मौके पर साइबर क्राइम थाना की ओर से आमजन को जागरूक करते हुए अपील की गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, पिन, बैंक खाता संख्या, डेबिट/क्रेडिट कार्ड की जानकारी साझा न करें।कोई भी साइबर ठगी हो तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। अथवा https://www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें और निकटतम थाने को सूचित करें।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *