गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अंगवस्त्र, दान-दक्षिणा भेंट कर लिया आशीर्वाद

Spread the love

अंबेडकर नगर। शिष्य द्वारा गुरु के सम्मान की परंपरा का पर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम जिला संयोजक डॉ राना रणधीर सिंह के संयोजन में भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने जनपद के 268 मठ, मंदिरों में जाकर महंत,पुजारी,गुरुओं का श्रद्धा पूर्वक अंग वस्त्र और माला पहना कर सम्मान करते हुए आशिर्वाद ग्रहण किया।


भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने हंसवर मण्डल के श्री शंकर जी मंदिर के महंथ 108 राम स्वरूप दास महाराज को विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,स्वदेश गौतम, सुग्रीव कन्नौजिया,डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह के साथ अंग वस्त्र और माला पहना कर सम्मान करने के उपरान्त वर्गीपुर बूथ,बसखारी ब्लाक परिसर,जहांगीर गंज और जलालपुर मण्डल में एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपड़ किया।


उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इसी दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था,जिन्होंने वेदों को चार भागों में विभाजित कर मानवता को ज्ञान का अमूल्य खजाना दिया। व्यास जी को गुरुओं का गुरु माना जाता है। कहा कि हमारे जीवन में गुरु का विशेष महत्व है।

भारतीय संस्कृति में ‘ गु ‘ का अर्थ अंधकार (अज्ञान) होता है और ‘ रु ‘ का अर्थ प्रकाश ( ज्ञान) होता है। गुरु हमें अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की तरफ ले जाते हैं। गुरु पर्व को हिंदू ही नहीं बल्कि जैन,बौद्ध और सिख धर्म के लोग भी मनाते हैं। महाभारत काल में गुरु द्रोणाचार्य एकलव्य,कौरव और पाण्डव के गुरु थे। चाणक्य के गुरु उनके पिता चणक थे। गुरु को महत्ता देते हुए प्राचीन ग्रंथों में भी गुरु को ब्रह्मा,विष्णु और महेश के समान बताया गया है।


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम पर मठ मंदिरों के गुरुओं और महंतों का सम्मान एवं एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपड़ करने वालों में मुख्य रूप से एमएलसी डॉ हरिओम पाण्डेय,पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय,विधायक धर्म राज निषाद,पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,विद्यावती राजभर,चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह,गौरव सिंह,आनंद वर्मा,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,संजू देवी,अनीता कमल,जय राम विमल,रमापति मौर्य,

जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,डॉ रजनीश सिंह,सुमन पाण्डेय,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,दिलीप पटेल देव,सुरेश कन्नौजिया,जिला मंत्री संजय सिंह,दीपक तिवारी,चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,राम किशोर राजभर,आकाश वर्मा,विजय विश्वकर्मा,अंकित पाण्डेय आदि शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

कॉक्लियर इम्प्लांट की उपयोगिता एवं बच्चों में बधिरता की शीघ्र पहचान को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को कॉक्लियर इम्प्लांट एवं इसके…


Spread the love

सरपत और गड्ढों से राहगीरों की राह मुश्किल

Spread the love

Spread the loveमेडिकल कॉलेज से जाने वाले एनटीपीसी मार्ग पर आवागमन बाधित, सफाई व मरम्मत की मांग अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर से एनटीपीसी जाने वाले मुख्य मार्ग…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *