अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर | टांडा तहसील।
ग्राम पंचायत हरैया के सतनापुर गांव में खलिहान भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गाटा संख्या 367/ की सार्वजनिक खलिहान भूमि पर बाबूराम चौधरी द्वारा दीवार और बाउंड्री का निर्माण कर कब्जा किया गया था, जिसे नायब तहसीलदार टांडा की टीम ने मौके पर अवैध पाया।
शाहिद मुनीर सिद्दीकी की शिकायत पर की गई पैमाइश में यह खुलासा हुआ कि करीब 0.060 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण किया गया है। तहसील प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए बाबूराम चौधरी को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर स्वयं कब्जा हटाने का निर्देश दिया है।
⚠️ अल्टीमेटम जारी — नहीं हटाया कब्जा तो होगी कानूनी कार्रवाई!
प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि तय समयसीमा के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया तो कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
🤔 अब बड़ा सवाल —
क्या प्रशासन अपने अल्टीमेटम पर अमल करेगा या यह मामला भी पूर्व की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा?
जनता पूछ रही है — क्या वाकई खलिहान को मिलेगा इंसाफ?





