सावन में जमोलीगंज बाजार में अंडे की बिक्री को लेकर, आक्रोश

Spread the love

भीटी अंबेडकरनगर।
भीटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जमोलीगंज बाजार में सावन माह के दौरान अंडे की खुलेआम बिक्री को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मुस्ताक नामक युवक द्वारा सार्वजनिक स्थल पर अंडे बेचने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि सावन का महीना बेहद पवित्र और धार्मिक आस्था से जुड़ा होता है, ऐसे में इस तरह के मांसाहारी पदार्थों की बिक्री से उनकी भावनाएं आहत हो रही हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कई श्रद्धालु कांवड़ यात्रा पर जाते हैं और इस दौरान पूरा माह धार्मिक वातावरण में बीतता है। ऐसे में बाजार में अंडे की बिक्री को धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बताया जा रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने इसे जानबूझकर किया गया कृत्य बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। बाजार के दुकानदारों और राहगीरों के बीच इस मुद्दे को लेकर हल्का तनाव भी देखने को मिला। हालांकि अभी तक कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ है, लेकिन स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।

इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित युवक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सावन जैसे धार्मिक माह में इस प्रकार की बिक्री पर रोक लगनी चाहिए, ताकि सामाजिक सौहार्द और धार्मिक मर्यादाएं बनी रहें।प्रशासन से मांग की जा रही है कि बाजारों में विशेष निगरानी रखी जाए और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी तरह की सांप्रदायिक या सामाजिक अशांति न फैले।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *