अयोध्या-अम्बेडकरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव की पुरानी समस्या अब भी जस की तस

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)।
जनपद के प्रमुख अयोध्या-अम्बेडकरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुझावन तिवारी पुरवा के निकट जलभराव की पुरानी समस्या अब भी जस की तस बनी हुई है। हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
यह स्थिति इतनी गंभीर है कि दोपहिया वाहन फिसल कर गिर जाते हैं, और भारी वाहन निकलने पर कीचड़ उड़कर पैदल यात्रियों और दुकानदारों को परेशान करता है।


स्थानीय लोगों ने चिंता जताते हुए कहा जब नेशनल हाईवे की यह दशा है, तो ग्रामीण अंचलों की हालत की कल्पना ही भयावह है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है ताकि दुर्घटनाओं की आशंका को रोका जा सके और आवागमन सुरक्षित बनाया जा सके।वही जब इस विषय पर पीडब्ल्यूडी के एक्ससीएन सौरभ सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो वार्ता नहीं हो पाई।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *