डीएम ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर दवा‌ खिलाकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

Spread the love

गोण्डा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी 2025 का शुभारंभ जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी गोंडा में किया।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को एंडबंडाजोल की दवा खिलाई गई, तथा अपील की गई 01 से 19 वर्ष तक के जनपद के समस्त बच्चों को दवा खिलाई जाए,जिससे बच्चों में खून की कमी में सुधार आए एवं पोषण के स्तर को बेहतर बनाया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रश्मि वर्मा द्वारा बच्चों में कृमि संक्रमण फैलने के कारण एवं लक्षण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डॉक्टर सी के वर्मा नोडल चिकित्सा अधिकारी ने इस संबंध में सभी लोगों को विस्तार से जानकारी दी तथा डॉक्टर आदित्य वर्मा ने एक से दो वर्ष के बच्चों आदि को गोली 200 मिलीग्राम चूरा करके पानी के साथ तथा 3 साल वर्ग के बच्चों को पूरी गली 400 मिलीग्राम चूरा करके पानी एवं 3 साल से बड़े बच्चों को 400 मिलीग्राम गोली चबाकर पानी के साथ खाने बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंतर्गत एक से 19 वर्ष तक के स्कूल जाने वाले एवं अन्य समस्त बच्चों को दवा खिलाई जाय। अधिकारियों ने कहा कि यह दवा स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में खिलाई जायेगी।

जनपद गोंडा में 1947000 बच्चों को दवा खिलाई जानी है। ऐसे बच्चे जो 10 तारीख को किसी कारणवश छूट जाते हैं उनके लिए 14 फरवरी 2025 को माप-अप के द्वारा दवा खिलाई जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम में प्रिंसिपल कैप्टन राजेश द्विवेदी एवं समस्त अध्यापक, आरकेएसके कार्यक्रम के समन्वयक रणजीत सिंह राठौर, डीसीपीएम डॉक्टर आरपी सिंह, सीपीएम विजयकान्त शुक्ल एवं सीएचसी अधीक्षक पण्डरीकृपाल डॉक्टर पूजा जायसवाल तथा आरबीएस के टीम एवं बरियारपुरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम मौजूद रही।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *