स्ट्रीट लाइट टेंडर को लेकर चर्चाएं तेज, फर्जी भुगतान की आशंका

Spread the love

अंबेडकरनगर।

नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा द्वारा जेम पोर्टल पर 40 स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु टेंडर जारी किया गया है। टेंडर में केवल लाइट की गुणवत्ता का उल्लेख किया गया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि लाइटें कहां-कहां लगाई जानी हैं। टेंडर 12 जुलाई 2025 को खुलना प्रस्तावित था, लेकिन माह का दूसरा शनिवार होने के कारण नहीं खुल सका। इसी बीच नगर पंचायत अध्यक्ष के करीबी एक सभासद द्वारा यह खुलासा किया गया कि पूर्व में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों का फर्जी भुगतान करने की मंशा से यह टेंडर जारी किया गया है।

इस खुलासे के बाद नगर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या पहले से लगी लाइटों का भुगतान अब नए टेंडर के माध्यम से किया जाएगा? चर्चाओं का रुख इस ओर भी है कि कहीं नगर पंचायत जिला पंचायत की तरह पूर्व में कराए गए कार्यों का भुगतान कराने के लिए तो टेंडर जारी नहीं कर रही। गौरतलब है कि हाल ही में जिला पंचायत अम्बेडकरनगर को भी इसी तरह के आरोपों के चलते हुए कार्यों को टेंडर से हटाना पड़ा था और प्रेस विज्ञप्ति जारी करनी पड़ी थी।

नगरवासियों के बीच इस बात की चर्चा भी है कि कुछ दिन पहले नगर में जो त्रिशूल-डमरू चिन्ह वाली स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं, कहीं उन्हीं लाइटों का भुगतान कराने की योजना तो नहीं बनाई जा रही। लोगों का कहना है कि इन लाइटों का वीडियो नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के फेसबुक पेज सहित कई सोशल मीडिया अकाउंट पर पहले से ही साझा किया जा चुका है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि पहले से प्रचारित लाइटों का भुगतान नए टेंडर के जरिए कैसे संभव होगा?

फिलहाल, सच्चाई सामने आने के लिए टेंडर खुलने और वर्क ऑर्डर जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। टेंडर किस फर्म को मिलता है और कार्य कब, कहां, किस प्रकार होता है, इसकी जानकारी मिलने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। तब तक चर्चाओं का दौर जारी है।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *