नकली गुटखा फैक्ट्री पर पुलिस की दबिश, तीन गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था गोरखधंधा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद सुलतानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली गुटखा बनाने और बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गोरखधंधा अम्बेडकरनगर जिले के मालीपुर रोड स्थित एक गोदाम में संचालित किया जा रहा था, जो शहजादपुर पुलिस चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। पुलिस की दबिश में नकली गुटखा निर्माण और बिक्री से जुड़े धर्मेंद्र जायसवाल, मिथुन जायसवाल और विशाल जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी धर्मेंद्र जायसवाल दोस्तपुर थाना क्षेत्र का निवासी है, जो दोस्तपुर में नकली गुटखा बनाकर अंबेडकरनगर में किराए के गोदाम में नकली गुटखे का आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह गोदाम लंबे समय से संचालित हो रहा था, लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा अवैध कारोबार पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर खुलेआम चल रहा था।
पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में नकली गुटखा, पैकिंग मशीन और अन्य सामग्री बरामद की है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, और पूरे नेटवर्क की जांच में पुलिस जुट गई है।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *