हिन्दू वाहिनी संघ की महासभा 20 जुलाई को

Spread the love

अंबेडकरनगर।हिन्दू वाहिनी संघ की महासभा 20 जुलाई को दिन रविवार को जनपद अम्बेडकर नगर में राम जानकी मैरिज लॉन भीटी में आयोजित की जा रही है जिसमें हिन्दू वाहिनी संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी शुक्ला जी संघ के संस्थापक विपिन जी के साथ हिन्दू वाहिनी संघ के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं उत्तर प्रदेश के समस्त प्रदेश पदाधिकारी का आगमन अम्बेडकर नगर जिले में हो रहा है।

उपरोक्त जानकारी हिन्दू वाहिनी संघ के जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा ज्ञान प्रकाश ने दी साथ ही साथ जिला अध्यक्ष जी ने हिन्दू वाहिनी संघ परिवार अम्बेडकर नगर जिले के सभी पदाधिकारी से 20 जुलाई 2025 को मीटिंग स्थल राम जानकी मैरिज लॉन भीटी में उपस्थिति रहने की अपील की और कहा कि जिले के सभी पदाधिकारी अपनी एकता दिखाते हुए सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी का जोरदार तरीके से स्वागत करें और कार्य क्रम को सफल बनाने में अपना अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें।

जिससे कार्यक्रम पूरी भव्यता के साथ अम्बेडकर नगर जिले में सम्पन्न हो। अम्बेडकर नगर जिले के सभी सनातनी भाईयों से अनुरोध किया है कि आप सभी लोग भी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारी के विचारों को सुने और संगठन की सदस्यता लें और जिले में संगठन का विस्तार करने में आप सभी लोग भी अपना–अपना सहयोग प्रदान करें।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *