तेल लेने निकले 55 वर्षीय व्यक्ति लापता, परिजन परेशान

Spread the love

अंबेडकरनगर।
टांडा तहसील क्षेत्र के ग्राम पकड़ी भोजपुर से एक 55 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, लालता प्रसाद पुत्र राम सुमेर रविवार सुबह लगभग 6 बजे अपने घर से साइकिल से तेल लेने निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों द्वारा आसपास और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

लालता प्रसाद सुबह सफेद शर्ट, नीली चेकदार लुंगी और गमछा पहने हुए थे। वह लाल झोले में डिब्बा लेकर साइकिल से निकले थे। उनके पास कोई मोबाइल फोन नहीं था, जिससे संपर्क कर पाना संभव नहीं हो पाया। अचानक गायब हो जाने से परिजन बेहद परेशान हैं और उनकी चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी लालता प्रसाद के बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर तुरंत संपर्क करें –
📞 9076719028
📞 9936661870
📞 8573938640

परिवार ने टांडा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *