सीवर सफाई के दौरान बड़ा हादसा: दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर

Spread the love

महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में गैस की चपेट में आए तीन मजदूर, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सदरपुर में गुरुवार दोपहर सीवर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सीवर में उतरे तीन मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए, जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद कॉलेज प्रशासन और श्रम विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज परिसर में सीवर सफाई का कार्य चल रहा था।

इसी दौरान एक मजदूर अचानक सीवर में गिर गया। उसे बचाने के लिए दो अन्य मजदूर भी सीवर में उतर गए, लेकिन सभी गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए और अंदर ही फंस गए।
घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में जेसीबी मशीन की मदद से सीवर लाइन तोड़कर तीनों को बाहर निकाला गया और मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। मनीराम और देवेंद्र की मौत, सुरेंद्र की हालत गंभीर
डॉक्टरों ने जांच के बाद मनीराम (निवासी – रामपुर कला, टांडा) और देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुरेंद्र (निवासी – रामपुर कला) की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।

प्रशासन और पुलिस मौके पर, जांच शुरू

मौके पर पहुंचे मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी रवीश कुमार ने बताया कि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सुरक्षा इंतजाम नदारद, उठे गंभीर सवाल

इस हादसे ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। बिना किसी सेफ्टी गियर और ऑक्सीजन उपकरण के मजदूरों को सीवर में उतारना घोर लापरवाही को दर्शाता है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों का मेडिकल कॉलेज में तांता लग गया। हर आंख नम थी, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *