महिला के साथ छेड़खानी, नही दर्ज हुआ मुकदमा

Spread the love

बाजार जा रही महिला के साथ छेड़खानी, दरोगा पर बचाव करने का आरोप

अंबेडकरनगर। बाजार जा रही महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पूर्व में भी फोन पर गाली व अश्लील बातें किया गया है। वहीं स्थानीय थाने पर शिकायती पत्र देने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया है थाने के दरोगा पर जबरन दबाव बनाने का भी पीड़िता ने आरोप लगाया है। पीड़िता को रात 10 बजे तक थाने पर बैठाया गया रहा अंततः उसका मुकदमा फिर भी नहीं लिखा गया। करीब रात 10 बजे थाने से घर जाते समय रास्ते में बाइक सवार अज्ञात लोगों द्वारा पीछा किया गया। पूरा मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव का है। महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।


मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम समय लगभग 05:30 बजे पीड़िता अपने गाँव से नरियॉव बाजार जा रही थी। जब गुलरहां गाँव के पास पहुँची तो उसके गाँव के ही रामचन्दर पुत्र फेरई गौतम उसका हाथ जबरदस्ती पकड़कर अश्लील हरकत करने लगे। पीड़िता के हल्ला-गुहार पर तमाम लोग जुटे बीच-बचाव किये तो विपक्षी उपरोक्त पीड़िता को मां बहन की भद्दी-भद्दी गाली देते हुए तथा जान से मारने की धमकी देते हुए कहे कि अगर किसी से कहोगी तो अबकी बार छेड़खानी कर रहे हैं अगली बार घर में घुसकर रेप कर देंगे। विपक्षी द्वारा पूर्व में पीड़िता को फोन पर गाली व अश्लील बाते दिया गया है जिसकी रिकार्डिंग उसके पास उपलब्ध है, विपक्षी गाँव के ही पप्पू पुत्र रामधनी व प्रेम प्रकाश पुत्र हरगुन के कहने पर ऐसी हरकत कर रहे हैं, पीड़िता द्वारा उसी समय डायल 112 नम्बर पर सूचना दिया गया। जब तक पुलिस आयी तब तक विपक्षी उपरोक्त भाग गया, तब पीड़िता द्वारा उक्त घटना की सूचना शाम को ही थाना स्थानीय पर दिया गया। रात करीब 10 बजे तक बैठाया रहा गया फिर भी विपक्षी के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की गई।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *