ताईक्वाण्डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस पर मेडिकल कॉलेज में लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Spread the love

10 रक्तवीरो ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।ताईक्वाण्डो एसोसिएशन ने ताईक्वाण्डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस पर सद्दरपुर टांडा मेडिकल कालेज रक्तकेंद्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, रक्तदान शिविर मे 13 लोगो ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमे से 10 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी रक्तदानियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके संस्था सचिव मंगेश कुमार मन 9वीं बार रक्तदान करने बाद कहा कि रक्त के अभाव मे किसी की जान ना जाने पाये, इसी उद्देश्य के साथ हमारी संस्था रक्तदान शिविर आयोजित कर गरीब और असहाय लोगो की सहायता करता रहता है। रक्तदानीयों में हिमांशु रंजन,आकाश गौतम,मोहम्मद फिरोज,प्रदीप,बृजेश,आकांक्षा वर्मा,मंगेश कुमार मन,रजत मौर्या,अभिषेक मौर्या,शोभाराम,ने रक्तदान किया। संस्था के तरफ से सूरज गुप्ता,आयुष,आर्यन वर्मा रहे, रक्त केन्द्र से डॉक्टर मनोज गुप्ता की उपस्थिति में लैब टेक्नीशियन राकेश मिश्रा,संतोष मिश्रा,नवीन दीक्षित, आदर्श,स्टॉफ नर्स निशा सिंह,काउंसलर दीपक नाग, पंकज,तथा पैरामेडिकल स्टाफ का भी सहयोग रहा।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *