बिजली विभाग में ट्रांसफर घोटाला! 15 दिन में लाइनमैन की वापसी से उठे सवाल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
अकबरपुर डिवीजन में बिजली विभाग के दो लाइनमैन—दुर्गेश पांडे और शिवराज वर्मा—का ट्रांसफर हाल ही में अमेठी हुआ था, लेकिन महज 15 दिन के भीतर ही दोनों की वापसी ने विभागीय पारदर्शिता पर सवालिया निशान लगा दिया है। सूत्रों की मानें तो यह “रिवर्स ट्रांसफर” पैसे और राजनीतिक दबाव का नतीजा है।

स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी नाराजगी है। चर्चा है कि विभाग में लछमिनिया गैंग का दबदबा लगातार बढ़ रहा है, जो ट्रांसफर-पोस्टिंग के खेल में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। एक नागरिक ने कटाक्ष करते हुए कहा, “यहां ट्रांसफर नियमों से नहीं, जेब से होते हैं।”

इस घटना ने विभागीय ईमानदारी और नियम-कानूनों की उपयोगिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि क्या विभाग इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करेगा या यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों की धूल में गुम हो जाएगा।


Spread the love

Related Posts

मां की प्रथम पुण्यतिथि पर रोपे पीपल और बरगद के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

Spread the loveशारदा चैरिटेबल ट्रस्ट ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। शारदा देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार, 31…


Spread the love

टाण्डा में बिजली विभाग के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, धरने पर बैठे विधायक राममूर्ति वर्मा

Spread the love

Spread the loveबुनकरों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरी सपा; विधायक बोले—जनता के उत्पीड़न की शिकायत मिली तो चुप नहीं बैठेंगे, अधिकारियों के पहुंचते ही हुआ समाधान अवधी खबर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *