आम के पैसे मांगना पड़ा भारी, फल विक्रेता और परिजनों से मारपीट का आरोप

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के महरुआ चौराहे पर फल खरीदने के बाद रुपये मांगने को लेकर विवाद हो गया। फल विक्रेता ने कुछ लोगों पर मारपीट, धमकी देने तथा नकदी छीन लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

महरुआ निवासी शिवराम पुत्र हरिलाल ने महरुआ थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी फल की दुकान महरुआ चौराहे पर है। सोमवार 15 जून को दोपहर लगभग 2 बजे वह अपने पुत्र राजेश्वर राना के साथ दुकान पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान कार से आए चार-पांच लोगों ने 15 किलो आम खरीदा और बिना भुगतान किए जाने लगे। जब उन्होंने रुपये मांगे तो सभी लोग नाराज हो गए और गाली-गलौज करते हुए उनके तथा उनके पुत्र के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी और उनकी जेब में रखे लगभग 10 हजार रुपये भी जबरन निकाल लिए। इसी बीच उनका चचेरा भाई रामभवन बर्फ लेने अकबरपुर जा रहा था। उसने विवाद देखकर बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी तो आरोपित अपनी कार संख्या यूपी 50 सीएल 6766 से फरार हो गए।

घटना की सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक ए.के. पांडेय, उपनिरीक्षक बबलू चौधरी, प्रमोद शर्मा एवं शाहिद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

पीड़ित ने महरुआ थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। आरोपितों की पहचान की जा रही है तथा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

पति पर जानलेवा हमला, एक नामजद समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर कथित जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी के विरुद्ध विभिन्न…


Spread the love

सफाई कर्मचारी की लापरवाही से झाड़ियों में तब्दील हुआ रास्ता, सांप-बिच्छुओं के साए में चलने को मजबूर ग्रामीण, जिम्मेदार मौन

Spread the love

Spread the loveप्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर(अवधी खबर)। स्वच्छ भारत मिशन के दावों को भीटी विकासखंड की ग्राम पंचायत सेनपुर में तैनात सफाई कर्मचारी की कथित लापरवाही आईना दिखा रही है।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *