अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर।आधुनिक जीवन की चुनौतियों के बीच योग व्यक्ति को शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता प्रदान करता है। विद्यार्थी, शिक्षक, गृहिणी, कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक सभी के लिए योग समान रूप से लाभकारी है।सूर्य नमस्कार सम्पूर्ण शरीर के लिए उत्तम व्यायाम माना जाता है, जबकि ध्यान एवं प्राणायाम एकाग्रता बढ़ाने और तनाव को कम करने में सहायक हैं।
नियमित योगाभ्यास से रक्त संचार बेहतर होता है, पाचन क्रिया सुचारु रहती है तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हम स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन की ओर अग्रसर हो सकते हैं।योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि आजीवन अपनाई जाने वाली जीवनशैली है।




