जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल

Spread the love

कुल्हाड़ी के बट और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के रेवली गांव में रविवार सुबह जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने गांव के ही कुछ लोगों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी के बट से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

गांव निवासी सरोजा पत्नी मुन्नीलाल द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, 14 जून की सुबह करीब 9 बजे जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी पिंटू, भूल्लूर, सूरज, मनीष और राहुल गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

पीड़िता का आरोप है कि शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे रमेश, प्रेमा, शोभा, पितांबर, कोमल, आंचल और काजल को भी नहीं बख्शा गया। मारपीट के दौरान काजल को कुल्हाड़ी के बट से प्रहार कर घायल कर दिया गया, जबकि अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आईं।

घटना के दौरान ग्रामीणों के पहुंचने की आहट मिलते ही आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल पक्ष ने मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में भीटी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सरोजा की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जमीनी विवाद का समाधान नहीं हुआ तो भविष्य में कोई बड़ी घटना भी हो सकती है।


Spread the love

Related Posts

पति पर जानलेवा हमला, एक नामजद समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर कथित जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी के विरुद्ध विभिन्न…


Spread the love

सफाई कर्मचारी की लापरवाही से झाड़ियों में तब्दील हुआ रास्ता, सांप-बिच्छुओं के साए में चलने को मजबूर ग्रामीण, जिम्मेदार मौन

Spread the love

Spread the loveप्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर(अवधी खबर)। स्वच्छ भारत मिशन के दावों को भीटी विकासखंड की ग्राम पंचायत सेनपुर में तैनात सफाई कर्मचारी की कथित लापरवाही आईना दिखा रही है।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *