गन प्वाइंट पर पूर्व प्रधान की पुत्री का अपहरण, दिनदहाड़े वारदात से इलाके में सनसनी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जनपद के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को एक सनसनीखेज वारदात में नेवारी दुराजपुर गांव के पूर्व प्रधान हाफिज अकबाल की 22 वर्षीय पुत्री का कार सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर अपहरण कर लिया। घटना को गनपतपुर मोड़ के समीप अंजाम दिया गया, जहां चार युवतियाँ बाजार जा रही थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रधान की पुत्री अपनी तीन सहेलियों के साथ जैसे ही गनपतपुर के पास पहुंची, वहां पहले से घात लगाए कार सवार बदमाशों ने युवतियों को रोक लिया। बदमाशों ने असलहा दिखाकर अन्य तीन युवतियों को धमकाया और विरोध करने पर उन पर भी हथियार तान दिए। इसके बाद पूर्व प्रधान की पुत्री को जबरन कार में बैठाकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते जहांगीरगंज थाने पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों में आक्रोश फैल गया। भय और दहशत के बीच लोग जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटे हैं, लेकिन अब तक अपहरणकर्ताओं का कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मौके का निरीक्षण तक नहीं किया है, जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। जहांगीरगंज पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर देने का दावा किया है और मामले की गहन जांच की बात कही है। फिलहाल दिनदहाड़े हुई इस अपहरण की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Spread the love

Related Posts

मां की प्रथम पुण्यतिथि पर रोपे पीपल और बरगद के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

Spread the loveशारदा चैरिटेबल ट्रस्ट ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। शारदा देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार, 31…


Spread the love

टाण्डा में बिजली विभाग के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, धरने पर बैठे विधायक राममूर्ति वर्मा

Spread the love

Spread the loveबुनकरों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरी सपा; विधायक बोले—जनता के उत्पीड़न की शिकायत मिली तो चुप नहीं बैठेंगे, अधिकारियों के पहुंचते ही हुआ समाधान अवधी खबर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *