जलालपुर बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, कृपा शंकर मौर्य भारी मतों से बने अध्यक्ष

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर। जलालपुर तहसील में बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव में अधिवक्ता कृपा शंकर मौर्य ने 83 मत प्राप्त कर भारी बहुमत से अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार को कुल 122 मतों में से 39 मत मिले, और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

मंत्री पद के लिए घनश्याम वर्मा ने 65 मतों के साथ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पंकज मिश्रा को पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर योगेश कुमार शुक्ला और सय्यद हाशिम रजा विजयी रहे। संयुक्त मंत्री पद पर सुभाष कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर चंद्र विजय राव, और ऑडिटर पद पर यशोदा नंदन को निर्विरोध चुना गया।

सहायक चुनाव अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और सभी मतदान कार्य निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुए। कृपा शंकर मौर्य की अध्यक्ष पद पर जीत की आधिकारिक घोषणा के साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई।

यह चुनाव जलालपुर बार एसोसिएशन के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है, और नवनिर्वाचित टीम से अधिवक्ताओं के हित में बेहतर कार्य करने की उम्मीद की जा रही है। वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृपा शंकर मौर्य ने बादकारियों के हितों समेत अधिवक्ताओं के हित में प्राथमिकता से सहयोग करने हेतु कटिबद्धता जताई।


Spread the love

Related Posts

प्रेम सागर निषाद बने निषाद पार्टी के अयोध्या जिलाध्यक्ष, समर्थकों ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत

Spread the love

Spread the loveनवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देने उमड़े साथी और शुभचिंतक, संगठन को मजबूत बनाने की जताई उम्मीद अवधी खबर संवाददाता अयोध्या (प्रियंका वर्मा)। निषाद पार्टी ने प्रेम सागर निषाद…


Spread the love

क्रिकेट में महामाया मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Spread the love

Spread the loveअयोध्या और मेडिकल कॉलेज के बीच हुआ वॉलीबॉल का खिताबी मुकाबला, सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज ने हासिल की जीत अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *