मायके में फांसी लगाकर युवती ने दी जान

Spread the love

दो साल पहले हुई थी शादी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के हुसेनपुर हीडी गांव मे गुरुवार सुबह एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान अंजलि (22 वर्ष) पुत्री ईश्वर प्रसाद के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व भीटी थाना क्षेत्र के बड़ेरिया गांव में हुई थी।

कुछ दिन पहले वह अपने मायके आई हुई थी। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे अंजलि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे महरुआ थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love

Related Posts

प्रदीप यादव का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, जिले का बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर के प्रदीप यादव का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, जिले का बढ़ाया मान अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जिले के टांडा क्षेत्र के केदारनगर स्थित मुजाहिदपुर निवासी…


Spread the love

अग्निकांड के विवेचना पर सवाल, ग्रामीणों ने सीओ से जांच कराने की उठाई मांग

Spread the love

Spread the loveमहिला के अंतिम संस्कार के दौरान घर में खड़ी कार में आग लगाने के मामले में 22 नामजद समेत 20 अज्ञात पर दर्ज हुआ था मुकदमा, ग्रामीण बोले…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *