महरुआ पावर कनेक्शन प्रकरण : सात दिन की जांच 21 दिन में भी अधूरी, विभाग का ‘स्लो मोशन’ जलवा!

Spread the love

अंबेडकर नगर।
महरुआ-11/33 विद्युत उपखंड में भ्रष्टाचार प्रकरण की जांच “कछुआ चाल” से आगे बढ़ रही है। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि सात दिन में हकीकत सामने आ जाएगी, लेकिन अब तीन हफ्ते बीत चुके हैं और जांच अभी भी “लोडिंग प्लीज़ वेट” पर अटकी हुई है।

जांच के नाम पर टालमटोल

ग्रामीणों का कहना है – “जांच तो शुरू हो गई, पर खत्म कब होगी, ये सिर्फ ऊपर वाला और बिजली विभाग वाला ही जानता है।”
लोगों ने तंज कसा कि देरी महज लापरवाही नहीं, बल्कि “मामले को चार्जिंग मोड में डालकर पावर सेव” कर दिया गया है।

अधीक्षण अभियंता का तर्क

जब मीडिया ने अधीक्षण अभियंता से फोन पर पूछा तो जवाब मिला –
“देखिए, विभाग बिजली सप्लाई और मेंटेनेंस में व्यस्त है। मामला बड़ा है, इसलिए समय लग रहा है।”
गांव में इसे सुनकर लोग बोले – “बड़ा मामला है या बड़ा बहाना, ये हमें नहीं पता। लेकिन जांच तो ‘नो करंट’ मोड में चली गई है।”

जनता का सवाल – ‘ये देरी क्यों?’

ग्रामीणों का कहना है कि अधीक्षण अभियंता का बयान उन्हें उतना ही अधूरा लगा जितनी अधूरी जांच।
लोग चुटकी लेते हुए बोले –
“बिजली विभाग वाले शाम के भूले नहीं, बल्कि पूरी रात वाले भूले साबित हो रहे हैं। और यहां तो ‘भूला’ घर लौटने का नाम ही नहीं ले रहा।”

जहां ग्रामीण जवाब चाहते हैं, वहीं विभाग ‘विलंब’ की बिजली से जनता को झटका दे रहा है। अब सवाल साफ है – “कनेक्शन की जांच पहले पूरी होगी या अगले साल की ठंडक आ जाएगी?”


Spread the love

Related Posts

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *