पीड़ित पत्नी को ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने सौंपे 56 हजार रुपए

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

बसखारी अम्बेडकर नगर।
विकास खंड बसखारी में पूर्व में तैनात मृतक सफाई कर्मचारी वीरेंद्र कुमार पुत्र राम जियावन निवासी समसुद्दीनपुर के निवास स्थान पर आज सहायक विकास अधिकारी पंचायत उमाशंकर सिंह के अगुवाई में ब्लाक अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम के अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना ब्यक्त किया एवं कर्मचारियों द्वारा इक्कठा किये गये 56 हजार रुपए पीड़ित पत्नी रुबी को दिया गया।

संगठन जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य ने बताया कि संगठन संवर्ग के कर्मचारियों के साथ सदा रहा है और दुख सुख में सदा परिवार के साथ खड़ा रहता है। पीड़ित परिवार की आगे नौकरी दिलाने एवं पारिवारिक पेंशन इत्यादि दिलाने में संगठन मदद करेगा। सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा जताया है। तो वहीं ब्लाक अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए आगे भी मदद करने का वादा किया है।

इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम, ब्लाक मंत्री संभूनाथ मंशाराम, प्रमोद कुमार, जगदीश कुमार, राम मिलन त्यागी,रजनीश श्रीवास्तव, संजय कुमार , राजेश शुक्ला, अशोक राजभर, राकेश निषाद, राम भवन,सीमा देवी, कंचन लता, अर्चना वर्मा सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *