खाद वितरण में लापरवाही पर किसानों का आक्रोश, राजमार्ग जाम से घंटों रुकी आवाजाही

Spread the love

बीते दिनों अधिक दामों में बेची यूरिया सोशल मीडिया पर किसानों के बयान का वीडियो आया था सामने फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर। जिले के महरुआ थाना क्षेत्र के महरुआ गोला बाजार स्थित सहकारी समिति पर खाद वितरण को लेकर रविवार को किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने सुल्तानपुर-अकबरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे महरुआ थाना अध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर ने स्थिति को संभालते हुए किसानों से वार्ता की। उन्होंने सचिव संदीप दुबे को नियमों के अनुसार खाद वितरण करने के निर्देश दिए। इसके बाद किसानों को क्रमवार खाद का वितरण शुरू कराया गया और जाम खुलवाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सचिव संदीप दूबे महरुआ गोला समिति के अलावा अन्नवा समिति के भी चार्ज पर है , वहा पर खाद वितरण का कार्य करते हैं। ऐसे में महरुआ गोला चौराहे पर किसानों की भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई थी। किसानों का कहना था कि समय पर खाद न मिलने से उनकी खेती प्रभावित हो रही है।सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन सहकारिता की मिली भगत से कई सचिवों को कई समितियां का चार्ज दिया गया है। जिसके चलते किसानों को परेशानियों झेलना पड़ रहा हैं।

थाना अध्यक्ष की सूझबूझ से जाम हटवाकर शांति व्यवस्था कायम कराई गई। फिलहाल पुलिस बल की मौजूदगी में किसानों को खाद का वितरण कराया जा रहा है। वही अभी बीते दिनों महरुआ गोला समिति पर अधिक दाम में यूरिया खाद बेचने के संबंध में किसानों के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *