शिक्षाविद उदयराज मिश्र को मां भारती सेवा सम्मान

Spread the love

अंबेडकर नगर।शिक्षा,साहित्य,संस्कृति और धर्म दर्शन के क्षेत्र में अपनी लेखनी से छः सहस्र से अधिक लेखों तथा 26 साझा काव्य संग्रहों के प्रणेता शिक्षाविद विद्या वाचस्पति उदयराज मिश्र को उनके देश और समाज के प्रति किए गए योगदानों को दृष्टिगत रखते हुए मां भारती सेवा सम्मान से नवाजा गया।यह सम्मान देश की प्रतिष्ठित संगम अकादमी ,कोटा,राजस्थान ने प्रदान किया।


ज्ञातव्य है कि जिले के नामचीन गांधी स्मारक इंटर कॉलेज,राजेसुलतानपुर में बतौर अंग्रेजी प्रवक्ता के रूप में पदस्थ उक्त श्री मिश्र ने शिक्षण के साथ ही साथ शैक्षणिक नवाचारों और धर्म,दर्शन,संस्कृति सहित विभिन्न विषयों पर अबतक छः हजार से अधिक लेख और रचनाएं लिखी हैं,जो देश -विदेश की प्रमुख पत्र -पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं।इतना ही नहीं उक्त श्री मिश्र के निबंधों पर डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय,अयोध्या द्वारा एक शोध कार्य भी हो चुका है।


श्री मिश्र को मां भारती सेवा सम्मान मिलने पर प्रोफेसर डॉ श्रीराम त्रिपाठी,उच्च न्यायालय के मुख्य स्थाई अधिवक्ता डॉ पवन तिवारी,प्रधानाचार्य कप्तान सिंह,उमेश कुमार पांडेय,सूर्य प्रताप सिंह,डॉ विनय कुमार,शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी,महामंत्री अरुण प्रकाश उपाध्याय,शिक्षक विधायक प्रतिनिधि डॉ विजय वर्मा,जिलामंत्री श्रीप्रकाश त्रिपाठी,प्रबंधक सर्वेंद्र वीर विक्रम सिंह ,उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की सदस्य उपमा पांडे,उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग की सदस्य अनीता कमल,भूमि विकास बैंक,उत्तर प्रदेश के निदेशक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी सहित जिले के सम्मानित लोगों ने इसे जनपद का सम्मान बताया है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *