झाड़फूंक के नाम पर महिला का शोषण, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल मुकदमा दर्ज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जिले के बसखारी थाना क्षेत्र के बजदहिया पाईपुर (कोतुपुर केवटाही) गांव में झाड़फूंक करने वाला कथित सोखा बाबा महिलाओं का शोषण करता पाया गया। सोशल मीडिया पर उसका एक अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है।

जानकारी के अनुसार दयाराम निषाद उर्फ सोखा बाबा के नाम से मशहूर व्यक्ति लंबे समय से झाड़फूंक और हवन के बहाने महिलाओं से अश्लील हरकत और दुष्कर्म करता रहा है। बताया जा रहा है कि मानसिक और शारीरिक परेशानी से जूझ रही एक महिला को इलाज के नाम पर उसने जमीन पर लिटाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्रीय लोग गुस्से में हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिला प्रशासन से फर्जी तांत्रिक दयाराम निषाद उर्फ सोखा बाबा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि धर्म और झाड़फूंक के नाम पर महिलाओं के साथ ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले व्यक्ति को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। फिलहाल मामले की जांच व कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। मामले में थाना अध्यक्ष सुनील तिवारी से बात किया गया तो उन्होंने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *