न्यायिक तहसीलदार का रिश्वत लेते एक और वीडियो वायरल

Spread the love

जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर उठ रहे गंभीर सवाल

भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के कारनामे भी हो रहे उजागर

गोण्डा। जिले में आये दिन बेखौफ सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों के घूसखोरी के मामले उजागर हो रहे हैं। वहीं शासन व जिला प्रशासन का जिम्मेदार अधिकारियों में कोई भय नहीं दिख रहा है। इसी क्रम में तरबगंज तहसील के न्यायिक तहसीलदार अनीस सिंह का रिश्वत लेते एक और वीडियो वायरल हुआ है,जो जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल तो खड़े ही कर रहा है वहीं उनके भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के कारनामे को भी उजागर कर रहा है। हालांकि समाचार पत्र व चैनल किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो में आवास के सामने रिश्वत देने वाले के पक्ष में आदेश करने की बात साफ सुनी जा सकती है। आपको बता दें कि इसके पहले भी उक्त तहसीलदार का सरकारी गाड़ी में बैठकर पीड़ितों से मोटी रकम वसूले जाने का वीडियो वायरल हो चुका है,उक्त वीडियो में भी न्यायिक तहसीलदार के रिश्वतखोरी का खेल साफ दिख रहा था,जो काफी चर्चा में है। इस संबंध में जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि न्यायिक तहसीलदार के खिलाफ राजस्व परिषद को पत्र भेजा गया है। जिला स्तर पर सीआरओ और डीआईओ एनआईसी की टीम गठित करके जांच सौंपी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में न्यायिक तहसीलदार खुद कह रहे हैं कि अब आपके पक्ष में आदेश कर दूंगा। रिश्वत देने वाले से न्यायिक तहसीलदार बोल रहे हैं कि रुपए कागज में दिया करो। सीधे रुपए मत दिया करो। रुपए जेब में डाल दो। कल प्रार्थना दिला दो कि वादी की तवियत खराब थी, इसलिए जानकारी नहीं हो सकी,रिश्वत देने वाले के पक्ष में फैसला सुनाने का आश्वासन भी देते है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक रिश्वत लेने के आरोपी न्यायिक तहसीलदार के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। ऐसे में गंभीर सवाल यह उठता है कि आखिर सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों के इस खुलेआम घूसखोरी के खेल पर अंकुश कब लगेगा। इसका जवाब भविष्य के गर्भ में है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *