स्कूल जाते समय छात्रा के साथ छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

Spread the love

अंबेडकरनगर(अवधी खबर)। स्कूल जाते समय छात्रा के साथ रास्ते में छेड़खानी करना युवक को महंगा पड़ गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री काल्पनिक नाम पूजा कक्षा 9 की छात्रा है।

जिसे स्कूल जाते समय जयकेश पुत्र रुकुमकेश छेड़खानी करता है। भुक्तभोगी रोजी-रोटी के लिए बाहर रहता है। पीड़ित पिता का यह भी आरोप है जब इस बात का विरोध उसकी पत्नी द्वारा किया गया तो विपक्षी के द्वारा गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं भीटी कोतवाली प्रभारी अमित कुमार पांडेय ने भुक्तभोगी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Spread the love

Related Posts

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

सफाई कर्मचारी से मारपीट पर संघ नाराज, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

Spread the loveनाली सफाई के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने का आरोप, अकबरपुर कोतवाली में दी तहरीर अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड कटेहरी की ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *