उम्मेदाबाद में बाबा रामदेव मेले में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

उम्मेदाबाद ( रमेश कुमार ) माघ शुक्ल पक्ष की तेरस पर उम्मेदाबाद ग्राम पंचायत परिसर में बाबा रामदेवजी का वार्षिक मेला श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजित हुआ। परंपरा के अनुसार बाहरस की रात “एक शाम बाबा रामदेवजी के नाम” भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भजन गायक कलाकारों ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं ।

तेरस के दिन सुबह से ही बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आसपास के गांवों और शहरों से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और बाबा रामदेवजी के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मेला की व्यवस्था श्रीश्री 1008 महंत आशाभरती महाराज के सानिध्य में संचालित हुई। श्रद्धालुओं ने महंत आशाभरती महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया ।

मेले में हाट बाजार, झूले, खिलौनों और मिठाइयों की दुकानों ने बच्चों व बड़ों सभी को आकर्षित किया। वहीं पुलिस प्रशासन की देखरेख में मेले की सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से संपन्न रही। बाबा रामदेवजी के जयकारों से गूंजता उम्मेदाबाद का यह मेला भक्ति, आस्था और उत्साह का प्रतीक बन गया।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *