महरुआ पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
महरुआ अंबेडकर नगर। महरुआ पुलिस ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और सफलता हासिल की। थाना अध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर के नेतृत्व में बुधवार को उप निरीक्षक पूजा शुक्ला और हेड कॉन्स्टेबल धीरज दीवान की टीम ने बड़ागांव कटारिया निवासी अनिल सिंह को विद्युत अधिनियम के तहत 2019 में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार किया।

बताया गया कि आरोपी अनिल सिंह काफी समय से फरार चल रहा था। इसके खिलाफ अंबेडकर नगर न्यायालय के आदेश पर महरुआ पुलिस ने वांछित वारंटी के रूप में कार्रवाई की। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया।

इस कार्रवाई को लेकर पुलिस विभाग ने अपराध नियंत्रण में लगातार बढ़ती सफलता को महत्वपूर्ण कदम बताया है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *