टांडा बस स्टेशन के सामने मेडिकल स्टोर में चोरी, व्यवसायियों में आक्रोश

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
टांडा (अंबेडकरनगर)।

टांडा बस स्टेशन के सामने स्थित फुटकर दवा की दुकान पर बीती रात चोरी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। अवध मेडिकल स्टोर के मालिक मोहम्मद अहमद पुत्र जुबेर अहमद ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

दुकानदार ने बताया कि बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

दुकानदार के अनुसार, अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर करीब 5 हजार रुपये नकद चोरी कर लिया। यही नहीं, चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना से टांडा के दवा व्यवसायियों में रोष है। व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि चोरी के प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *