अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, नगर पालिका ने कराई जमीन खाली

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
टांडा (अंबेडकरनगर)।
नगर पालिका परिषद टांडा प्रशासन ने अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई की। राजा के मैदान के पास नाले से सटी जमीन पर बने टीन शेड नुमा मोटरसाइकिल वर्कशॉप को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया गया। मीरानपुरा क्षेत्र में लंबे समय से एक मोटरसाइकिल मिस्त्री द्वारा कब्जा कर वर्कशॉप चलाया जा रहा था। हालांकि वर्कशॉप काफी समय से बंद था, लेकिन दुकान का ढांचा अभी भी मौजूद था। इसे पालिका प्रशासन ने अवैध मानते हुए हटाने की कार्यवाही की।

कार्रवाई के दौरान पालिका अधिकारी टीएस शमशाद जुबैर, नजूल लिपिक जमाल, जलकल अभियंता सहित नगर पालिका कर्मचारी, तहसील प्रशासन और पुलिस बल मौजूद रहा। सुरक्षा के बीच बुलडोजर से कब्जे को ध्वस्त कराया गया। नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *