राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर पौधारोपण

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
आलापुर (अंबेडकरनगर)।
गणेश जी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आलापुर में गुरुवार को राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह दिवस बिश्नोई समाज के उन सैकड़ों लोगों के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है जिन्होंने 1730 ईस्वी में पेड़ों की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर किए थे।

कार्यक्रम का आयोजन आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान, नव्या ग्रीन फाउंडेशन, सक्षम दिव्यांग संगठन, महारानी दुर्गावती सेवा धर्मा ट्रस्ट और उत्कर्ष महिला कल्याण सेवा संस्थान के सहयोग से हुआ। अध्यक्षता घनश्याम जी ने की, संचालन रामू गौड़ ने किया जबकि कार्यक्रम की अगुवाई नीरज मौर्य ने की। इस मौके पर वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराते हुए कहा कि पौधारोपण केवल परंपरा नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को जीवन देने का संकल्प है।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *