नीलगाय की चपेट में आने से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र में हुए नीलगाय के हादसे में घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, जलालपुर सेहरा गांव के मजरे डेढ़इया का पूरा निवासी 70 वर्षीय अशोक सिंह गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर भीटी की ओर जा रहे थे। महरुआ-भीटी मार्ग स्थित शिव मंदिर के आगे अचानक नीलगाय आ जाने से बाइक असंतुलित हो गई। हादसे में अशोक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों की मदद से उन्हें 108 एंबुलेंस द्वारा सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर महर्षि दशरथ राजकीय मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर किया गया। शुक्रवार देर रात लगभग 11 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के निधन की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि अशोक सिंह मिलनसार स्वभाव के थे और गांव में सभी से आत्मीय संबंध रखते थे। उनकी मौत से पूरा गांव शोक में डूबा है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *