तीन सपा विधायकों ने बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा छ: सूत्रीय ज्ञापन

Spread the love

बस्ती(अवधी खबर)। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने सपा जिलाध्यक्ष व सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में गन्ना किसानों सहित छह मांगों को लेकर जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
छह सूत्रीय ज्ञापन में गन्ना मूल्य में सौ रूपया प्रति क्विंटल बढोत्तरी किये जाने, अयोध्या के मसौधा चीनी मिल अर्न्तगत बस्ती जनपद के गन्ना क्रय केन्द्रों पर लगातार सड़क डायवर्जन होने के कारण तौल न होने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था कर गन्ना मसौधा चीनी मिल को भेजा जाय या बस्ती के गन्ना क्रय केन्द्रों को जनपद के किसी भी चीनी मिल से जोड़कर तौल कराया जाय।

ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, थानोें पर लूट मची है, चोरी, डकैती, हत्या की बढती घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही घटनाओं का पर्दाफांश कराकर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाय, जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी बनवाया गया है और पाइप लाइन से कनेक्शन भी दिया गया है किन्तु अनेक गावों में अभी तक पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी है और जहां चालू है वहां लीकेज की समस्या है इसे ठीक कराया जाय और जो सड़के क्षतिग्रस्त हो गई हैं उसकी मरम्मत कराई जाय किसानों की फसलों को आवारा पशुओं से बचाकर महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया जाय। ज्ञापन देने के बाद समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि जनपद के किसान, नौजवान परेशान है थानों पर गरीबों को न्याय नहीं मिल पा रहा है और गन्ना किसान परेशान हैं ऐसी स्थिति में समस्याओं का प्रभावशाली ढंग से निस्तारण कराया जाय यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सपा निर्णायक आन्दोलन के लिए बाध्य होगी।

राज्यपाल को छह सूत्रीय ज्ञापन भेजने के दौरान मुख्य रूप से विधायक राजेन्द्र चौधरी, विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, चन्द्रभूषण मिश्र, जावेद पिण्डारी, मो0 स्वालेह, समीर चौधरी, मो0 सलीम, अरविन्द सोनकर, युनूस आलम, प्रशान्त यादव, मधुबन यादव, वीरेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र चौरसिया, जर्सी यादव, संजय कुमार गौतम, राहुल सिंह, अजीत सिंह, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, एबादुल हक, अरूणेश यादव, लालजी चौहान, विवेक शुक्ल, विपिन कुमार त्रिपाठी, अजय यादव, गीता भारती, आयुष पाण्डेय, प्रिया श्रीवास्तव, रन बहादुर यादव, तूफानी यादव, भोला पाण्डेय, दिनेश तिवारी, राम प्रकाश चौधरी, मंशाराम कन्नौजिया, उर्मिला मिश्रा, शकुन्तला चौरसिया, रागिनी गौड़, हरीश, गुलाम गौस, घनश्याम यादव, सुशील यादव, कुलदीप मौर्य, राजदेव प्रसाद, निजामुद्दीन, बबिता गौतम, जोखूलाल यादव, अंशुल पटेल, कक्कू शुक्ल, रघुनन्दन राम साहू के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *