भाजपा विधायक अजय सिंह ने हजारों श्रद्धालुओं को प्रयागराज महाकुंभ के लिए किया रवाना

Spread the love

बस्ती। जिले के हर्रैया विधानसभा से भाजपा विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को धर्म और आस्था से जोड़ने के संकल्प के तहत निःशुल्क रामलला दर्शन और महाकुंभ स्नान तीर्थ यात्रा लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को हर्रैया विधानसभा के लगभग 3600 तीर्थयात्री 60 बसों के माध्यम से हरैया विधानसभा के रामजानकी मार्ग स्थित रूपगढ से रवाना हुए। विधायक ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया और सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं विधायक अजय सिंह ने यात्रा के लिए आवश्यक वस्तुओं का वितरण भी श्रद्धालुओं में किया। अजय सिंह विधायक ने कहा इस भव्य यात्रा का उद्देश्य जन-जन को धर्म, संस्कृति और आस्था से जोड़ते हुए प्रभु श्री रामलला के दर्शन एवं महाकुंभ स्नान का पुण्य लाभ दिलाना है।

यात्रा में शामिल श्रद्धालु पवित्र संगम स्नान करेंगे और श्री राम लला दर्शन अयोध्या धाम दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे। कहा कि हमारी संस्कृति और आस्था की यह यात्रा सिर्फ एक धार्मिक अभियान नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कारों को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है। कहा कि क्षेत्र वासियों के लिए यह सुविधा महाकुंभ के अंतिम स्नान महाशिवरात्रि तक जारी रहेगी। इस अवसर पर कृष्ण कुमार सिंह, रघुनाथ सिंह, अखिलेश सिंह, अर्जुन सिंह, परशुराम वर्मा, मुक्ति नाथ वर्मा, बृजेश मिश्रा, राम मणि मिश्रा, पंकज मिश्रा, रमाकांत सिंह, सरोज मिश्र बाबा, अखिलेश सिंह, शिव प्रसाद सिंह, भगौती गुप्ता, सन्तोष सिंह, अंतेश सिंह, मनोज सिंह, बड़े सिंह, परवीन कुमार, अंबुज, सुरेन्द्र सिंह, धर्मध्वज सिंह, गिरिजेश बहादुर सिंह, विवेक कान्त पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, वेद प्रकाश मिश्र, संदीप सिंह, अविनाश सिंह, आनंद सिंह डेविड, आदित्य सिंह, रमा शंकर सिंह, अरुणेंद्र सिंह, आशीष सिंह, मन्नी सिंह, अनिल सिंह, नन्दलाल, राजेश सिंह, श्रीराम सिंह, सुरेश सिंह, बेचू सिंह, ज्ञान विक्रम सिंह, धन प्राप्त वर्मा, लाल बहादुर, अजय कुमार, राधे सिंह, अमन पाण्डेय, बब्बू, संतोष, मोहन मिश्रा, लल्ला दूबे, मंगरू यादव, राजेश सिंह, पंकज, राजन पाण्डेय, विनोद गुप्ता, मुन्ना सिंह, संदीप, राजू, नन्दलाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी व श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *