गणित के अध्यापक ने जीती जिला स्तरीय कला,क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उ०प्र० द्वारा आयोजित षष्ठम् जिला स्तरीय कला,क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आलापुर अंबेडकरनगर आयोजित में किया गया। जिसमें जूनियर वर्ग गणित में विकास खंड अकबरपुर के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय परस कटुई के गणित के अध्यापक श्याम सिंगार यादव ने प्रथम स्थान के साथ प्रतियोगिता जीती वे अब प्रदेश स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में टी०एल०एम० का प्रयोग सीखने सिखाने के वातावरण को सृजित करने में बहुत प्रभावी बनाने हेतु विशेषकर प्रारम्भिक कक्षाओं में अवधारणाओं को स्पष्ट करने,कौशल विकास तथा बच्चों को करके सीखने के अवसर प्रदान करने के दृष्टिगत इसके प्रयोग को प्रभावी बनाने पर आधारित, टी०एल०एम0के प्रयोग द्वारा “शिक्षण संबंधी परिणाम” (लर्निंग आउटकम) की सम्प्राप्ति पर आधारित था।

यह प्रतियोगिता प्राथमिक स्तर पर भाषा, गणित, और उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित,विज्ञान,सामाजिक पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिले के प्रत्येक विकासखण्ड से आये शिक्षक द्वारा किसी एक स्तर एवं एक विषय में ही प्रतिभागिता पर आधारित था। प्राथमिक स्तर पर निपुण भारत के लक्ष्य की सम्प्रापित में सहायक भाषा एवं गणित की सामग्री तैयार किया। प्राथमिक विद्यालय तथा कम्पोजिट विद्यालय के प्राथमिक स्तर तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय व कम्पोजिट विद्यालय में उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षक उच्च प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया।प्रस्तुतीकरण के आधार पर प्रारम्भिक स्क्रीनिंग डायट द्वारा किया गया। चयन एवं मूल्यांकन तीन सदस्यीय विशेषज्ञ के पैनल ने किया। राज्य स्तर के लिए चयन मूल्यांकन केआधार पर पांच श्रेणियों में 5 लोगों को चयनित किया गया। जिसमें अकबरपुर ब्लॉक ने सर्वाधिक 3 पुरस्कार प्राथमिक भाषा में निधि त्रिपाठी प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर,उ0प्रा0स्तर गणित में कम्पोजिट उ0प्रा0वि0 परस कटुई अकबपुर से श्याम सिंगार यादव और उ0प्रा0स्तर विज्ञान में कम्पोजिट उ0प्रा0वि0 रानीपुर से अमित श्रीवास्तव ने प्रथम अलग अलग वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।


Spread the love

Related Posts

2027 की तैयारी में जुटे सुभासपा कार्यकर्ता, ओमप्रकाश राजभर ने दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

Spread the love

Spread the loveबूथ स्तर पर मजबूती और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान, सामाजिक समरसता एवं सामाजिक न्याय पर दिया जोर अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को…


Spread the love

विद्यालय से गैरहाजिरी और नौकरी के नाम पर धन लेने की शिकायतो के बाद प्रधानाध्यापक निलंबित

Spread the love

Spread the loveबीएसए ने पांच आरोपों में की कार्रवाई, चेक बाउंस होने और नोटिसों का जवाब नहीं देने का भी मामला, विभागीय जांच शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *